‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

Dwarka July 7, 2026 By Praveen Sharma
News Image

द्वारका के सेक्टर-3 स्थित राजकीय सह-शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलदीप जिंदल के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में पार्षद रामनिवास गहलोत और पवन राठी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधे लगाकर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में अमरूद, अनार, बेल, जामुन, कटहल और गुलमोहर सहित करीब 100 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि जैसे मां जीवन देती है, वैसे ही पेड़ स्वच्छ हवा, हरियाली और स्वस्थ वातावरण प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी से अपनी मां के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने का आह्वान किया।

Advertisement

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी लिया।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Dwarka
गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे टनल में चलती कार में लगी आग, ऑटोमैटिक सिस्टम ने टाला बड़ा हादसा

गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे की एयरपोर्ट टनल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में टनल धुएं से भर गई, जिस...

News image
Dwarka
द्वारका एक्सप्रेसवे टनल में टक्कर के बाद हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे टनल में दो वाहनों की टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घ...

News image
Dwarka
बंधु विहार मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव संपन्न

द्वारका सेक्टर-10 स्थित बंधु विहार सीजीएचएस के मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव का समापन भगवान खाटू श्याम जी, शीतला माता और शनिदेव क...

News image
Dwarka
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता दिव्यांग युवक परिवार से मिला

द्वारका पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता 18 वर्षीय दिव्यांग युवक को कुछ ही घंटों में सुरक्षित खोजकर उसके परिजनों से मिला...

News image
Dwarka
द्वारका में अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

द्वारका पुलिस ने नशा और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक कार्रवाई में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...

News image
Dwarka
वेंकटेश्वर अस्पताल के बाहर जाम से बढ़ी चिंता

द्वारका सेक्टर-18 स्थित वेंकटेश्वर अस्पताल के बाहर लगातार लगने वाले ट्रैफिक जाम को लेकर स्थानीय निवासियों ने चिंता जताई है। उनका कहना है कि अस्पताल...