प्रोपेगेंडा और डीपफेक कंटेंट पर कैसे लगेगी लगाम? सरकार ने Meta से मांगा सख्त रोडमैप

Technology August 9, 2026 By Rohit Kumar
News Image

भारत सरकार ने Meta के प्लेटफॉर्म्स पर फैलने वाली भ्रामक जानकारी, प्रोपेगेंडा, डीपफेक और अवैध कंटेंट को लेकर अपना रुख और सख्त कर दिया है। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के साथ हुई बैठक में सरकार ने Meta से विस्तृत कॉम्पलाइंस रोडमैप और सुधारों की योजना पेश करने को कहा। बैठक में कंपनी की तकनीकी टीम ने अपने सिस्टम और एल्गोरिदम को लेकर प्रस्तुति दी। सूत्रों के मुताबिक, बातचीत के दौरान Meta ने अपने मौजूदा एल्गोरिदम में कुछ खामियों की बात स्वीकार की, जिसके बाद सरकार ने जरूरी तकनीकी बदलाव करने के निर्देश दिए।

Advertisement

सरकार ने Meta को डेटा लोकलाइजेशन नियमों का पालन सुनिश्चित करने और सरकारी एजेंसियों की ओर से चिन्हित आपत्तिजनक कंटेंट को तेजी से हटाने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने को कहा है। डीपफेक और मॉर्फ्ड कंटेंट के बढ़ते प्रसार को देखते हुए कंपनी को सरकारी विभागों की क्विक रिस्पॉन्स टीमों (QRTs) के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मामले पर आगे भी कई दौर की बैठकें होने की संभावना है और सरकार तकनीकी व सुरक्षा से जुड़े मुद्दों के समाधान तक Meta के साथ बातचीत जारी रखेगी।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Technology
24 अगस्त से सिम कार्ड नियमों में सख्ती, लिमिट पूरी होने पर नहीं मिलेगा नया कनेक्शन; ऐसे चेक करें अपने नाम के नंबर

दूरसंचार विभाग (DoT) सिम कार्ड की तय सीमा को लेकर नियमों को सख्ती से लागू करने की तैयारी में है। नई व्यवस्था के तहत टेलीकॉम कंपनियों को नया सिम जार...

News image
Technology
GM Modular ने लॉन्च किया 10,000mAh का प्रीमियम मैग्नेटिक पावर बैंक, 45W फास्ट चार्जिंग समेत कई फीचर्स

GM Modular ने भारतीय बाजार में G+ MAGEDGE 10,000mAh Magnetic Power Bank पेश किया है। कंपनी ने इसे आधुनिक यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डि...

News image
Technology
बीजिंग रोबोट कॉन्फ्रेंस में अचानक गिरा ह्यूमनॉइड रोबोट, हाथ-पैर चलाने का वीडियो वायरल

बीजिंग में चल रही 2026 वर्ल्ड रोबोट कॉन्फ्रेंस में एक ह्यूमनॉइड रोबोट का डेमो उस समय चर्चा में आ गया, जब तकनीकी खराबी के बाद वह अचानक जमीन पर गिर प...

News image
Technology
भारत में अमेरिकी कानून नहीं, भारतीय नियमों से चलेंगे डिजिटल प्लेटफॉर्म? सरकार ने Meta को दी सख्त हिदायत

भारत सरकार ने सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के संचालन को लेकर Meta समेत बड़ी टेक कंपनियों के प्रति अपना रुख सख्त किया है। सरकारी सूत्रों के मु...

News image
Technology
Reliance Jio ने लॉन्च किया JioTag2, बिना SIM के खोई चीजों को ट्रैक करना होगा आसान

रिलायंस जियो ने अपने नए ट्रैकिंग डिवाइस JioTag2 को लॉन्च किया है, जिसकी मदद से यूजर्स बैग, वॉलेट, चाबी और अन्य जरूरी सामान की लोकेशन पता कर सकेंगे।...

News image
Technology
हिंद महासागर में लंबी दूरी की मिसाइल परीक्षण की तैयारी, 2,530 किमी का NOTAM जारी

भारत ने हिंद महासागर क्षेत्र में संभावित मिसाइल परीक्षण को लेकर NOTAM यानी हवाई क्षेत्र संबंधी आधिकारिक सूचना जारी की है। इसमें करीब 2,530 किलोमीटर...