देश में गर्मी का कहर: Barmer और Banda सबसे गर्म, 8 राज्यों में लू का अलर्ट

National April 16, 2026 By Bharat B. Malviya
News Image

देश के कई हिस्सों में गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मध्य, पश्चिम और दक्षिण भारत के राज्यों में तापमान तेजी से बढ़ रहा है और कई जगहों पर पारा 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच गया है।

Advertisement

बुधवार को महाराष्ट्र के अकोला में 44.2°C, उत्तर प्रदेश के बांदा में 44°C, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में 43.4°C, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 43°C और राजस्थान के बाड़मेर में 42.8°C तापमान दर्ज किया गया। इन आंकड़ों के साथ बाड़मेर और बांदा देश के सबसे गर्म स्थानों में शामिल रहे।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, अचानक बढ़ी गर्मी का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ का कमजोर पड़ना है। इसके चलते 20 अप्रैल तक पश्चिमी, मध्य और दक्षिण भारत में भीषण गर्मी जारी रहने की संभावना है।

Advertisement

गर्मी के असर को देखते हुए कई राज्यों में एहतियाती कदम भी उठाए जा रहे हैं। महाराष्ट्र के वर्धा में स्कूल बंद रखने के आदेश दिए गए हैं, जबकि मध्य प्रदेश के बुरहानपुर, हरदा और रतलाम में स्कूलों का समय बदल दिया गया है।

वहीं, पूर्वोत्तर भारत के राज्यों जैसे अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और मिजोरम में आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों—जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है।

अगले दो दिनों में मौसम और ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कई राज्यों में हीटवेव का खतरा बना हुआ है, जबकि कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिलेगा।

राजस्थान में स्थिति और गंभीर होती जा रही है। बाड़मेर में जहां दिन का तापमान 42°C पार कर गया, वहीं जयपुर समेत कई शहरों में रात का तापमान भी 28°C से ऊपर पहुंच गया है, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है।

मौसम विभाग ने लोगों को दोपहर में बाहर निकलने से बचने, पानी अधिक पीने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।

AdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
National
पोस्ट ऑफिस RD स्कीम: कम निवेश में बड़ा फायदा, 6.7% ब्याज के साथ सुरक्षित रिटर्न

अगर आप कम जोखिम में सुरक्षित निवेश के साथ अच्छा रिटर्न चाहते हैं, तो पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम इन दिनों निवेशकों के बीच तेजी से लोकप...

News image
National
बंगाल चुनाव में तेज हुई सियासत, भाजपा का जोरदार प्रचार अभियान

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने चुनावी प्रचार को धार देते हुए राज्य के विभिन्न हिस्...

News image
National
लोकसभा में मोदी सरकार को बड़ा झटका, 54 वोट से गिरा सीट बढ़ाने वाला संविधान संशोधन बिल

नई दिल्ली। संसद के विशेष सत्र के दौरान लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए लाया गया संविधान (131वां संशोधन) बिल लोकसभा में पास नहीं हो सका। 543 सी...

News image
National
IAF फाइटर जेट की हार्ड लैंडिंग से 8 घंटे बंद रहा रनवे, 91 फ्लाइट्स रद्द

महाराष्ट्र के Pune इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुक्रवार रात एक गंभीर विमानन घटना सामने आई, जब Indian Air Force (IAF) के एक लड़ाकू विमान की हार्ड लैंडिंग ...

News image
National
ऑनलाइन लोन ऐप की धमकी से छात्र की मौत? केरल में FIR, जबरन वसूली और प्रताड़ना का केस दर्ज

केरल में बीडीएस छात्र की मौत के मामले ने बड़ा मोड़ ले लिया है। पुलिस ने एक ऑनलाइन लोन ऐप के खिलाफ जबरन वसूली, मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने के आरोप...

News image
National
लोकसभा में संविधान संशोधन पर चर्चा जारी, DMK का विरोध

नई दिल्ली में संसद के विशेष सत्र के दूसरे दिन लोकसभा में संविधान संशोधन विधेयकों पर चर्चा जारी है। महिला आरक्षण, परिसीमन और सीटों की संख्या बढ़ाने ...