फर्जी कंपनी बनाकर निवेश के नाम पर खेल, नकली रसीदों से किया बड़ा फर्जीवाड़ा

Business & Economy April 25, 2026 By Bharat B. Malviya
News Image

गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र से एक बड़ा ठगी का मामला सामने आया है, जहां निवेश के नाम पर करीब 24 करोड़ रुपये की जालसाजी किए जाने का आरोप लगा है। रियल एस्टेट, ज्वेलरी और शेयर मार्केट से जुड़ी एक कंपनी के जरिए लोगों को निवेश का झांसा दिया गया और फिर सुनियोजित तरीके से फर्जी लेनदेन दिखाकर रकम हड़प ली गई।

Advertisement

इस मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर गुलरिहा थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता विश्वजीत श्रीवास्तव के अनुसार, वर्ष 2023 में उनकी मुलाकात कुशीनगर निवासी सोनू जायसवाल से हुई थी, जो बाद में उनकी कंपनी में फाउंडर के रूप में जुड़ गया। इसके बाद सोनू ने अपने रिश्तेदार शिवम जायसवाल को एजेंट के तौर पर कंपनी से जोड़ दिया।

Advertisement

आरोप है कि सोनू और शिवम ने मिलकर कंपनी में निवेश के नाम पर लोगों से पैसे जमा करवाए और इसके बदले कमीशन भी लिया। कंपनी के खातों का काम हरिकेश प्रसाद देखता था। निवेशकों से प्राप्त डिपॉजिट स्लिप और लेनदेन की जानकारी सोनू के माध्यम से अकाउंटेंट तक पहुंचती थी।

Advertisement

जांच के दौरान करीब 4.50 करोड़ रुपये के ट्रांजेक्शन से जुड़े स्क्रीनशॉट संदिग्ध पाए गए। जब इनकी जांच की गई तो सामने आया कि जिन यूटीआर नंबरों से लाखों रुपये भेजे जाने का दावा किया गया था, उनमें वास्तविक ट्रांजेक्शन केवल एक रुपये का था। आरोपियों ने मोबाइल और लैपटॉप की मदद से एक रुपये के लेनदेन को लाखों रुपये दिखाकर फर्जी रसीदें तैयार कीं और इन्हीं के आधार पर अपने रिश्तेदारों के खातों में कमीशन के रूप में पैसे डलवाए।

यह पूरा खेल लगभग तीन महीने तक चलता रहा और 30 अप्रैल को कंपनी के ऑडिट के दौरान इस बड़े घोटाले का खुलासा हुआ। ऑडिट में यह भी सामने आया कि फर्जी स्क्रीनशॉट के जरिए कुल 24 करोड़ रुपये का फर्जीवाड़ा किया गया।

मामले में नवीन श्रीवास्तव और प्रियंका श्रीवास्तव पर भी आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने निवेशकों से करीब 82 लाख रुपये अपने खातों में मंगवाकर निजी उपयोग में खर्च कर लिए।

शिकायतकर्ता का कहना है कि उन्होंने पहले स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्हें न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। कोर्ट ने प्रस्तुत साक्ष्यों को देखते हुए प्रथम दृष्टया अपराध मानते हुए एफआईआर दर्ज करने और जांच शुरू करने का आदेश दिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस ठगी में और कौन-कौन शामिल हैं।

AdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Business & Economy
UPI से एक क्लिक में खुलेगा NPS खाता, PFRDA-NPCI के करार से पेंशन निवेश हुआ आसान

भारत में डिजिटल फाइनेंस को नई दिशा देते हुए पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के बीच एक अहम...

News image
Business & Economy
सेंसेक्स 358 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार; रुपया 11 पैसे कमजोर

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार ने मजबूती के साथ शुरुआत की। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 358.92 अंक चढ़कर 77,245.83 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 101.2 अंक...

News image
Business & Economy
पश्चिम एशिया तनाव का असर: एशियाई बाजारों में गिरावट, कच्चा तेल 109 डॉलर के पार

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान युद्ध को लेकर चल रही कूटनीतिक वार्ताओं में रुकावट का असर अब वैश्विक बाजारों पर साफ दिखने लगा है। तेल आपूर्ति के...

News image
Business & Economy
अनिल अंबानी समूह पर ईडी का बड़ा एक्शन, 3034 करोड़ की संपत्ति जब्त; कुल आंकड़ा 19 हजार करोड़ के पार

Enforcement Directorate (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए Anil Ambani से जुड़े रिलायंस समूह की करीब 3,034 करोड़ रुपये की संप...

News image
Business & Economy
6 औद्योगिक उत्पादन में गिरावट की आशंका: मार्च में IIP ग्रोथ 2% तक सिमट सकती है

देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक चिंताजनक संकेत सामने आया है। Union Bank of India की एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार, मार्च 2026 में भारत की औद्योगिक उत्पाद...

News image
Business & Economy
एपल के नए सीईओ जॉन टर्नस: ‘मशीनों के जादूगर’ ने कैसे रचा इतिहास

टेक दुनिया की दिग्गज कंपनी Apple में एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है। कंपनी ने घोषणा की है कि John Ternus एक सितंबर 2026 से नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी...