लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर 5 करोड़ की रंगदारी मामला, दिल्ली पुलिस का SI निकला साजिश का मास्टरमाइंड

Dwarka May 11, 2026 By Rohit Kumar

पश्चिमी दिल्ली में उद्योगपति से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के हाई-प्रोफाइल मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में Delhi Police के एक सब-इंस्पेक्टर की भूमिका सामने आई है। आरोप है कि पश्चिमी दिल्ली पुलिस उपायुक्त के पीए के तौर पर तैनात एसआई प्रदीप कुमार रांगी ही इस पूरी रंगदारी साजिश का मास्टरमाइंड था।

Advertisement

मामला गैंगस्टर Lawrence Bishnoi गैंग के नाम पर उद्योगपति को धमकाकर रंगदारी मांगने से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, उद्योगपति से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई थी और रोहिणी इलाके में 2 करोड़ रुपये की वसूली भी कर ली गई थी।

Advertisement

बताया गया कि 16 अप्रैल को उद्योगपति को एक अंतरराष्ट्रीय नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को गैंग का सदस्य बताते हुए प्रोटेक्शन मनी मांगी और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। बाद में उद्योगपति को रोहिणी स्थित काली माता मंदिर के पास बुलाया गया, जहां नकाबपोश युवक के जरिए नकदी ले ली गई।

Advertisement

जब आरोपियों ने बाकी रकम के लिए दोबारा दबाव बनाया, तब पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान तकनीकी सर्विलांस और इलेक्ट्रॉनिक सबूतों के आधार पर पुलिस ने पहले प्रदीप रांगी के करीबी सहयोगी को पकड़ा और फिर इस नेटवर्क से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, साथियों की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद एसआई प्रदीप रांगी कथित तौर पर वसूले गए 2 करोड़ रुपये लेकर फरार हो गया। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने झज्जर कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी, लेकिन अदालत ने उसे खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि मामले में करोड़ों रुपये की बरामदगी और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए आरोपी से हिरासत में पूछताछ जरूरी है।

Advertisement

अदालत ने अपने आदेश में यह भी माना कि आरोपी की भूमिका केवल सहायक की नहीं बल्कि सक्रिय साजिशकर्ता की प्रतीत होती है। जांच एजेंसियों का मानना है कि आरोपी और रंगदारी नेटवर्क के बीच सीधा संबंध है।

Advertisement

फिलहाल मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पुलिस फरार एसआई की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Dwarka
गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे टनल में चलती कार में लगी आग, ऑटोमैटिक सिस्टम ने टाला बड़ा हादसा

गुरुग्राम-द्वारका एक्सप्रेसवे की एयरपोर्ट टनल में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई। कुछ ही पलों में टनल धुएं से भर गई, जिस...

News image
Dwarka
द्वारका एक्सप्रेसवे टनल में टक्कर के बाद हंगामा, पुलिस ने संभाला मोर्चा

दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे टनल में दो वाहनों की टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया और मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घ...

News image
Dwarka
बंधु विहार मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव संपन्न

द्वारका सेक्टर-10 स्थित बंधु विहार सीजीएचएस के मंदिर परिसर में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक उत्सव का समापन भगवान खाटू श्याम जी, शीतला माता और शनिदेव क...

News image
Dwarka
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हुआ पौधारोपण

द्वारका के सेक्टर-3 स्थित राजकीय सह-शिक्षा वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्...

News image
Dwarka
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता दिव्यांग युवक परिवार से मिला

द्वारका पुलिस ने ऑपरेशन मिलाप के तहत त्वरित कार्रवाई करते हुए लापता 18 वर्षीय दिव्यांग युवक को कुछ ही घंटों में सुरक्षित खोजकर उसके परिजनों से मिला...

News image
Dwarka
द्वारका में अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

द्वारका पुलिस ने नशा और अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक कार्रवाई में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया...