दादा देव मार्ग पर सीवर ओवरफ्लो से लोगों का जीना मुहाल, दो दिनों से सड़क पर भरा गंदा पानी

Dwarka May 20, 2026 By Santosh Pandit
News Image

पालम स्थित दादा देव मार्ग के राजनगर मोड़ पर पिछले दो दिनों से सीवर ओवरफ्लो होने के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सीवर जाम होने की वजह से सड़क के बड़े हिस्से में बदबूदार गंदा पानी भर गया है। स्थानीय लोगों के अनुसार सड़क पर करीब छह इंच तक दूषित पानी जमा है, जिससे पूरा इलाका तालाब जैसा दिखाई देने लगा है।

Advertisement

राजनगर मोड़ का यह हिस्सा इलाके का बेहद व्यस्त मार्ग माना जाता है। द्वारका सेक्टर-7, पालम मेट्रो स्टेशन, राम चौक और राजनगर की विभिन्न गलियों की ओर जाने वाले हजारों लोग रोजाना इसी रास्ते से गुजरते हैं। सड़क पर फैले गंदे पानी के कारण वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और स्कूली बच्चों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Advertisement

स्थानीय निवासियों का कहना है कि सबसे ज्यादा परेशानी पैदल चलने वालों को हो रही है। सड़क पर सुरक्षित चलने की कोई जगह नहीं बची है और वाहनों के गुजरने पर गंदे पानी के छींटे लोगों के कपड़ों पर पड़ रहे हैं। वहीं आसपास के घरों में रहने वाले परिवारों को भी गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि सीवर की तेज बदबू के कारण घरों में रहना मुश्किल हो गया है और इलाके में बीमारी फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है।

Advertisement

स्थानीय निवासी मनीराम पाल ने बताया कि पिछले दो दिनों से उनके घर के बाहर सीवर का गंदा पानी जमा है। बदबू इतनी तेज है कि लोगों को खिड़की-दरवाजे बंद रखने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल भेजने और खुद काम पर जाने के लिए भी इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है।

Advertisement

वहीं राहगीर गीता प्रधान ने कहा कि वह रोजाना राजनगर मोड़ से होकर पालम मेट्रो स्टेशन तक पैदल जाती हैं, लेकिन सड़क पर भरे गंदे पानी की वजह से चलना बेहद मुश्किल हो गया है। उन्होंने बताया कि वाहनों के गुजरने पर गंदा पानी कपड़ों पर उछलकर पड़ता है और पैदल चलने वालों के लिए कोई सुरक्षित रास्ता नहीं बचा है।

Advertisement

स्थानीय लोगों का आरोप है कि उन्होंने इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सीवर की सफाई कर समस्या का समाधान करने की मांग की है।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Dwarka
सेक्टर-7 की जर्जर सर्विस रोड को लेकर निवासियों में नाराजगी

द्वारका सेक्टर-7 स्थित श्री अग्रसेन अपार्टमेंट्स के निवासियों ने इलाके की खराब सर्विस रोड को लेकर गंभीर चिंता जताई है। अपार्टमेंट्स से शिक्षा भारती...

News image
Dwarka
द्वारका की सड़कों पर घूम रहे मवेशियों से बढ़ी लोगों की चिंता

द्वारका के कई सेक्टरों में सड़कों पर खुलेआम घूम रहे मवेशियों को लेकर स्थानीय निवासियों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। खासतौर पर सेक्टर-19 की सड़क...

News image
Dwarka
महाराजा अग्रसेन अस्पताल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस

द्वारका स्थित महाराजा अग्रसेन अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने नर्सिंग स्ट...

News image
Dwarka
सेक्टर-9 पॉकेट-1 आरडब्ल्यूए चुनाव संपन्न, कमांडेंट अशोक कुमार नाथ फिर बने अध्यक्ष

द्वारका सेक्टर-9, पॉकेट-1 में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (RWA) के चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हो गए। यह चुनाव मई 2026 से मई 2028 कार्यकाल के लिए आयोज...

News image
Dwarka
सीनियर्स हब द्वारका ने गोल्डन कपल्स का किया सम्मान

सीनियर्स हब द्वारका द्वारा वरिष्ठ नागरिक दंपतियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लंबे समय से साथ निभा रहे कई दंपतिय...

News image
Dwarka
द्वारका अयप्पा सेवा समिति ने चुने नए पदाधिकारी

द्वारका स्थित श्री अयप्पा मंदिर में द्वारका अयप्पा सेवा समिति की वार्षिक आम सभा का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान वर्ष 2026-2029 के लिए नई कार्यकारि...