विश्वास फाउंडेशन ध्यान मंदिर में भव्य भजन संध्या का आयोजन, भक्तिमय माहौल में झूमे श्रद्धालु

Dwarka June 8, 2026 By Praveen Sharma
News Image

द्वारका सेक्टर-13 स्थित विश्वास फाउंडेशन ध्यान मंदिर में 31 मई को एक भव्य और आध्यात्मिक भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 100 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 6:30 बजे सभी उपस्थित भक्तों को अल्पाहार परोसकर की गई, जिससे पूरे परिसर में आत्मीयता और श्रद्धा का वातावरण बन गया।

Advertisement

कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध भजन गायक ऋषभ ने किया। उनके साथ तबले पर अंकित राणा, बांसुरी पर दीपक तथा कैसियो वादक केवल कृष्ण ने अपनी मधुर प्रस्तुतियों से माहौल को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारती द्वारा गुरुदेव स्वामी विश्वास जी को समर्पित भावपूर्ण भजन प्रस्तुति से हुआ।

Advertisement

इसके बाद साध्वी कपिला विश्वास एवं साध्वी डॉली विश्वास ने अपने मधुर भजनों और भक्ति भाव से उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। बाद में ऋषभ ने मंच संभालते हुए एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर भजन गायन और नृत्य में शामिल हो गए। संगीत और भक्ति का अद्भुत संगम पूरे कार्यक्रम की विशेषता रहा।

Advertisement

करीब दो घंटे तक चले इस आध्यात्मिक आयोजन का मार्गदर्शन ऋषि कपिल विश्वास जी ने किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए ऐसी भजन संध्याओं का नियमित रूप से प्रत्येक माह आयोजन किए जाने की इच्छा व्यक्त की।

Advertisement

कार्यक्रम का समापन स्वादिष्ट रात्रिभोज एवं मिठाई वितरण के साथ हुआ। श्रद्धालु आध्यात्मिक ऊर्जा और आनंद से भरकर अपने घर लौटे तथा अगली भजन संध्या का बेसब्री से इंतजार करने लगे।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Dwarka
गुरुग्राम में 20 फीट गहरे सीवर गड्ढे ने बढ़ाया खतरा, द्वारका एक्सप्रेसवे लिंक बना हादसों का हॉटस्पॉट

गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे से जुड़ने वाला एक अहम लिंक रोड इन दिनों गंभीर खतरे का कारण बन गया है। यहां सड़क किनारे करीब 20 फीट गहरा सीवर गड्ढ...

News image
Dwarka
द्वारका में ई-रिक्शा चोरी गिरोह का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड समेत तीन नाबालिग पकड़े गए

दिल्ली पुलिस ने राजधानी और आसपास के इलाकों में सक्रिय एक ई-रिक्शा चोरी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए इसके मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही ग...

News image
Dwarka
द्वारका सेक्टर-16ए के आजाद नगर में मकान में लगी भीषण आग, किराना दुकान और दो वाहन जलकर राख

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-16ए स्थित आजाद नगर इलाके में सोमवार तड़के एक मकान में भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि देखते ह...

News image
Dwarka
द्वारका एक्सप्रेसवे पर टोल राहत की मांग तेज, स्कूल बसों और ई-टैक्सी को छूट देने की अपील

द्वारका एक्सप्रेसवे पर बढ़ते टोल शुल्क से परेशान गुरुग्राम के निवासियों ने अब राहत की मांग उठाई है। बढ़ी हुई स्कूल बस फीस और कैब किराए में लगातार ह...

News image
Dwarka
द्वारका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: दो घोषित अपराधी गिरफ्तार, एक के पास मिला लोडेड देसी कट्टा

द्वारका जिला पुलिस ने अलग-अलग ऑपरेशन में दो घोषित अपराधियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक ऐसा बदमाश शामिल है जो अ...

News image
Dwarka
द्वारका सेक्टर-29 में बनेगा आक्रामक और काटने वाले कुत्तों के लिए विशेष डॉग सेंटर

द्वारका और आसपास के इलाकों में बढ़ती आवारा व आक्रामक कुत्तों की समस्या को देखते हुए नगर निगम (MCD) ने बड़ा कदम उठाया है। द्वारका सेक्टर-29 में अब ऐ...