ओमान तट के पास बड़ा समुद्री हादसा टला, 14 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचाया गया

International June 15, 2026 By Praveen Sharma
News Image

ओमान के तट के निकट समुद्र में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब इंजन में खराबी आने के बाद भारतीय क्रू वाला एक मालवाहक जहाज नियंत्रण खो बैठा और डूबने की स्थिति में पहुंच गया। समय रहते चलाए गए बचाव अभियान में जहाज पर सवार सभी 14 भारतीय क्रू मेंबरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Advertisement

मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ने जानकारी दी कि 14 जून को भारतीय क्रू वाले एमएसवी विराट-1 नामक पारंपरिक मालवाहक जहाज (धौ) के संकट में फंसने की सूचना मिली थी। यह जहाज ओमान के रास अल हद्द से लगभग 80 समुद्री मील दूर समुद्र में मौजूद था। जहाज में कुल 14 भारतीय नागरिक सवार थे।

Advertisement

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान अमेरिकी नौसेना के पी-8 समुद्री निगरानी विमान ने मौके पर पहुंचकर लाइफ राफ्ट समुद्र में गिराई, जिससे जहाज पर फंसे क्रू को सुरक्षित बाहर निकलने में मदद मिली।

Advertisement

बताया गया कि जहाज का इंजन अचानक बंद हो गया था, जिससे उसका नियंत्रण पूरी तरह प्रभावित हुआ। हालात बिगड़ने पर सभी क्रू मेंबरों को लाइफ राफ्ट में शिफ्ट किया गया। इसी दौरान पास से गुजर रहे एमवी जबल अली-9 जहाज ने भी बचाव अभियान में सहयोग किया और लगातार क्रू की स्थिति की जानकारी साझा करता रहा।

Advertisement

भारतीय दूतावास के मुताबिक, ओमान के स्थानीय प्रशासन और आसपास मौजूद जहाजों के समन्वय से यह पूरा रेस्क्यू ऑपरेशन सफलतापूर्वक पूरा किया गया। सभी भारतीय नाविक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Advertisement

यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब खाड़ी क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर पहले से चिंता बनी हुई है। हाल ही में इसी इलाके में भारतीय क्रू वाले कुछ जहाज हमलों की चपेट में आए थे, जिनमें तीन नाविकों की जान चली गई थी।

Advertisement

अलग घटना में भारतीय नागरिक की मौत

Advertisement

इसी बीच एक अन्य घटना में भारतीय नागरिक निशांत उर्थननाथन के निधन की खबर सामने आई है। भारतीय दूतावास के अनुसार उनकी मृत्यु चिकित्सकीय जटिलताओं के कारण हुई। उनका पार्थिव शरीर फिलहाल एमटी सेलेशियल जहाज पर डुक्म बंदरगाह में रखा गया है।

Advertisement

दूतावास ने बताया कि शव को जल्द भारत भेजने के लिए संबंधित शिप मैनेजमेंट कंपनी और स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में रहकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
International
ईरान ने जारी की अमेरिकी रडार ठिकानों की सैटेलाइट तस्वीरें, शांति वार्ता से पहले बढ़ी हलचल

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौते से ठीक पहले पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। ईरान के सरकारी प्रसारक Islamic Repu...

News image
International
ट्रंप का बड़ा दावा: 14 जून को अमेरिका-ईरान समझौता संभव, होर्मुज स्ट्रेट खुलने की उम्मीद

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और वैश्विक ऊर्जा बाजार में जारी अस्थिरता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा है कि ...

News image
International
होर्मुज में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिकी सेना ने मार गिराए ईरानी ड्रोन; भारतीय जहाजों पर हमलों के बीच बढ़ी चिंता

पश्चिम एशिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट में तनाव एक बार फिर गहरा गया है। अमेरिकी सेना ने दावा किया है कि उसने कई ईरानी ड्रोन क...

News image
International
अमेरिका में डॉक्टर ने मेडिकेयर से की 380 करोड़ की ठगी, लग्जरी लाइफ और विदेशी छुट्टियों पर उड़ाए पैसे

अमेरिका में एक डॉक्टर पर सरकारी स्वास्थ्य योजना मेडिकेयर से करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। कैलिफोर्निया की रहने वाली डॉक्टर व...

News image
International
होर्मुज स्ट्रेट बना भारतीय नाविकों के लिए खतरनाक ज़ोन, 72 घंटे में तीन जहाजों पर हमले से बढ़ी चिंता

पश्चिम एशिया का रणनीतिक रूप से बेहद अहम समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट और ओमान की खाड़ी इन दिनों भारतीय नाविकों के लिए अत्यंत जोखिमभरा बनता जा रहा ह...

News image
International
PoK में सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, सभी सवारों की मौत की आशंका

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच पाकिस्तानी सेना का एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा मुजफ्फराबाद क...