मेष राशिः राहु आपकी राशि से 10वें भाव (कर्म भाव) में गोचर करेंगे. ज्योतिष में 10वें भाव का राहु बेहद शक्तिशाली और शुभ माना जाता है. कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ेगा, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और बड़ा पद (Status) मिल सकता है. जो लोग राजनीति, सरकारी क्षेत्र या मैनेजमेंट से जुड़े हैं, उन्हें अभूतपूर्व सफलता मिलेगी. अटके हुए काम पूरे होंगे.
वृषभ राशिः राहु आपकी राशि से 9वें भाव (भाग्य भाव) में और केतु तीसरे भाव में गोचर करेंगे. किस्मत का साथ: भाग्य स्थान पर राहु का आना आपके अटके हुए कामों को अचानक गति देगा. विदेश यात्रा: जो लोग विदेश जाने, वहां पढ़ाई करने या बिजनेस सेट करने की योजना बना रहे हैं, उनकी इच्छा पूरी होगी. नौकरी में अचानक बड़े प्रमोशन के योग बनेंगे.
सिंह राशिः राहु आपकी राशि से छठे भाव (शत्रु व रोग भाव) में आएंगे, जबकि केतु 12वें भाव में रहेंगे. कोर्ट-कचहरी के मामलों में आपको बड़ी जीत मिलेगी. आपके दुश्मन चाहकर भी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे. पुरानी बीमारियों से राहत मिलेगी. केतु के प्रभाव से विदेश यात्रा या विदेशी स्रोतों से धन लाभ के बेहतरीन योग बनेंगे.

कन्या राशिः राहु आपके 5वें भाव में और केतु आपके 11वें भाव (लाभ स्थान) में गोचर करेंगे. केतु के 11वें भाव में आने से आपको अप्रत्याशित या अचानक धन लाभ होने के योग बनेंगे. राहु के प्रभाव से आपके आइडियाज और कार्यशैली में नयापन आएगा, जिससे कार्यक्षेत्र में आपकी सराहना होगी.
मीन राशिः राहु आपकी राशि से 11वें भाव (आय और लाभ भाव) में प्रवेश करेंगे. यह गोचर आपके लिए आर्थिक रूप से सबसे ज्यादा फायदेमंद रहने वाला है. आपकी आमदनी के स्रोतों में अचानक भारी बढ़ोतरी होगी. लंबे समय से रुकी हुई इच्छाएं और महत्वाकांक्षाएं इस अवधि में पूरी होंगी. बड़े नेटवर्क और नए लोगों से जुड़ने का फायदा मिलेगा.

राहु-केतु के महागोचर से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, करियर और धन में मिल सकता है बड़ा लाभ


