एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन Subhash Chandra ने राजधानी दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित इलाके लुटियंस ज़ोन में स्थित अपना प्रीमियम बंगला करीब ₹1260 करोड़ में बेच दिया है। यह हाल के वर्षों की सबसे महंगी रिहायशी प्रॉपर्टी डील्स में से एक मानी जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक यह बंगला भगवान दास रोड पर स्थित है और लगभग 2.8 से 3 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। यह इलाका दिल्ली के सबसे हाई-वैल्यू प्रॉपर्टी ज़ोन्स में गिना जाता है, जहां देश के बड़े उद्योगपति, राजनयिक और प्रभावशाली लोग रहते हैं।

दिलचस्प बात यह है कि सुभाष चंद्रा ने यह संपत्ति साल 2015 में करीब ₹304 करोड़ में खरीदी थी। यानी करीब एक दशक में इसकी कीमत चार गुना से ज्यादा बढ़ गई। यह डील दिल्ली के प्राइम रियल एस्टेट मार्केट में तेजी और लग्जरी प्रॉपर्टी की बढ़ती मांग को भी दिखाती है।
रिपोर्ट्स के अनुसार खरीदार एक दिल्ली आधारित बिजनेस फैमिली है, लेकिन अभी तक उनकी पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। बताया जा रहा है कि सौदा इस साल दिसंबर तक पूरी तरह बंद हो सकता है।

इस सौदे ने एक बार फिर लुटियंस दिल्ली की प्रॉपर्टी वैल्यू को चर्चा में ला दिया है, जहां जमीन की कीमत देश के सबसे महंगे स्तर पर पहुंच चुकी है।

