राजस्थान: प्रसूताओं की लगातार मौतों से स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल, जांच के लिए विशेषज्ञ टीम गठित

Lifestyle July 12, 2026 By Praveen Sharma
News Image

राजस्थान के सरकारी अस्पतालों में प्रसव के बाद महिलाओं की लगातार हो रही मौतों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कोटा और बीकानेर के बाद अब भीलवाड़ा और बांसवाड़ा से सामने आए मामलों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। दोनों जिलों में कुछ ही दिनों के भीतर कई प्रसूताओं की मौत के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

भीलवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय (एमसीएच) में पिछले छह दिनों के दौरान पांच महिलाओं की प्रसव के बाद मौत हो गई। सभी महिलाओं की सिजेरियन डिलीवरी हुई थी। ऑपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। परिजनों ने कई मामलों में इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

Advertisement

अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में सिजेरियन ऑपरेशन किए जा रहे हैं, जबकि उपलब्ध संसाधन सीमित बताए जा रहे हैं। इसी बीच ऑपरेशन थिएटर की एक कल्चर रिपोर्ट में तकनीकी खामी सामने आने के बाद संक्रमण की आशंका भी जताई गई। हालांकि अस्पताल प्रशासन का कहना है कि शुरुआती जांच में मौतों का कारण संक्रमण नहीं, बल्कि चिकित्सकीय जटिलताएं प्रतीत हो रही हैं। एहतियात के तौर पर संबंधित ऑपरेशन थिएटर को बंद कर उसकी स्टरलाइजेशन और फ्यूमिगेशन की प्रक्रिया कराई जा रही है।

Advertisement

उधर, बांसवाड़ा के महात्मा गांधी चिकित्सालय में भी चार दिनों के भीतर एक नाबालिग सहित चार प्रसूताओं की मौत दर्ज की गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुछ मामलों में गंभीर एनीमिया और एक मामले में उच्च रक्तचाप को मौत का संभावित कारण माना जा रहा है। इन मामलों की भी विस्तृत जांच की जा रही है।

Advertisement

घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए राज्य सरकार ने जयपुर से विशेषज्ञ चिकित्सकों की दो सदस्यीय टीम भीलवाड़ा भेजी है। टीम सभी मामलों की मेडिकल हिस्ट्री, उपचार प्रक्रिया और अस्पताल की व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करेगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि जांच में यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है, तो संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

गौरतलब है कि इससे पहले कोटा और बीकानेर के सरकारी अस्पतालों में भी प्रसूताओं की मौत और सिजेरियन के बाद स्वास्थ्य संबंधी गंभीर मामलों ने प्रदेश की मातृ स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चिंता बढ़ाई थी। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं के बाद सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था और मरीजों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Lifestyle
AC को 24-26°C पर चलाने की सलाह, बिजली बिल में हो सकती है बड़ी बचत

भीषण गर्मी के बीच एयर कंडीशनर (AC) का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन अधिकांश लोग बिजली बचत और सही तापमान को लेकर जागरूक नहीं हैं। इसी को ध्यान ...

News image
Lifestyle
10 मिनट में घर पर बनाएं मैगी जैसा मसाला, हर सब्जी का स्वाद होगा जबरदस्त

अगर आप बाजार में मिलने वाले मैगी मसाले का स्वाद पसंद करते हैं, तो अब इसे घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है। खास बात यह है कि यह मसाला सिर्फ न...

News image
Lifestyle
हाई प्रोटीन स्प्राउट्स सलाद: स्वाद भी, सेहत भी

स्प्राउट्स सलाद को प्रोटीन, फाइबर और विटामिन से भरपूर माना जाता है। खासकर मूंग और चने के स्प्राउट्स शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने में मदद करते हैं...

News image
Lifestyle
गर्मी में घर बन रहे ‘हीट ट्रैप’, बिना AC भी कमरे को ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

देशभर में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के बीच अब लोगों के घर भी राहत देने की बजाय “हीट ट्रैप” बनते जा रहे हैं। हाल ही में सामने आई एक स्टडी में खुलासा हुआ...

News image
Lifestyle
स्मार्टफोन की लत बन रही ‘साइलेंट डैमेज’, नई पीढ़ी के लिए खतरे की घंटी

आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। जहां एक ओर इसने संचार, शिक्षा और तकनीक को नई दिशा दी है, वहीं दूसरी ओर इसका ...

News image
Lifestyle
घर पर बनाएं कोरियन स्टाइल खीरा किमची, स्वाद ऐसा कि बच्चे भी मांगेंगे बार-बार

अगर आप खाने में कुछ नया और चटपटा ट्राई करना चाहते हैं, तो कोरियन स्टाइल खीरा किमची एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह रेसिपी स्वाद में तीखी, खट्टी और ...