राजस्थान के चित्तौड़गढ़ स्थित प्रसिद्ध श्री सांवलिया सेठ मंदिर का भंडार खुलने पर पहले चरण की गणना में बड़ी राशि सामने आई है। मंदिर प्रशासन के अनुसार पहले दिन की गिनती में 11 करोड़ 11 लाख रुपये निकले हैं। यह गणना गुरुवार को राजभोग आरती के बाद तय प्रक्रिया के तहत शुरू की गई।

मंदिर मंडल ने बताया कि यह केवल पहले चरण की गणना है। भंडार से प्राप्त शेष नकदी, सोना-चांदी का वजन और भेंटकक्ष में जमा दान राशि की गिनती दूसरे चरण में अमावस्या मेले के बाद की जाएगी।

पूरी प्रक्रिया प्रशासनिक अधिकारियों, मंदिर मंडल सदस्यों और बैंक कर्मचारियों की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कराई गई।

श्री सांवलिया सेठ मंदिर देशभर में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था का केंद्र माना जाता है। हर बार भंडार खुलने पर करोड़ों रुपये का चढ़ावा निकलता है, जिससे मंदिर की लोकप्रियता और भक्तों की श्रद्धा का अंदाजा लगाया जाता है।
अब श्रद्धालुओं की नजर दूसरे चरण की गणना पर है, जहां सोना-चांदी और बाकी नकद राशि का आंकड़ा सामने आएगा।