क्या Diljit Dosanjh अब भारतीय नागरिक नहीं? अमेरिकी नागरिकता की चर्चा तेज

Lifestyle May 15, 2026 By Rohit Kumar
News Image

पंजाबी सिंगर और अभिनेता Diljit Dosanjh को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू हो गई है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दिलजीत अब भारतीय नागरिक नहीं रहे और उन्होंने अमेरिकी नागरिकता ले ली है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से अमेरिकी पासपोर्ट पर यात्रा कर रहे हैं।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिलजीत सितंबर 2022 से भारत आने के लिए ई-वीजा का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि उनके पास OCI कार्ड नहीं है। जानकारी के अनुसार, उनका आखिरी भारतीय पासपोर्ट 2018 में जारी हुआ था। इसके बाद उन्होंने अमेरिका की नागरिकता हासिल की।

Advertisement

यह मामला उस समय ज्यादा चर्चा में आया जब पंजाब की राजनीति में उनके आने को लेकर अटकलें तेज हुईं। कुछ सामाजिक संगठनों ने उन्हें पंजाब में नेतृत्व की भूमिका निभाने की अपील भी की थी। हालांकि दिलजीत ने साफ कहा था कि उनका फोकस केवल मनोरंजन और संगीत पर है, राजनीति में आने का उनका कोई इरादा नहीं है।

Advertisement

भारतीय कानून के अनुसार, चुनाव लड़ने के लिए भारतीय नागरिक होना जरूरी है। ऐसे में अगर कोई विदेशी नागरिक भारतीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाना चाहता है, तो उसे पहले भारतीय नागरिकता दोबारा हासिल करनी होगी। इसी वजह से दिलजीत की नागरिकता को लेकर यह चर्चा और ज्यादा सुर्खियों में आ गई है।

Advertisement

हालांकि दिलजीत दोसांझ की ओर से इस पूरे मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर चल रही कई बातों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Lifestyle
10 मिनट में घर पर बनाएं मैगी जैसा मसाला, हर सब्जी का स्वाद होगा जबरदस्त

अगर आप बाजार में मिलने वाले मैगी मसाले का स्वाद पसंद करते हैं, तो अब इसे घर पर भी आसानी से तैयार किया जा सकता है। खास बात यह है कि यह मसाला सिर्फ न...

News image
Lifestyle
हाई प्रोटीन स्प्राउट्स सलाद: स्वाद भी, सेहत भी

स्प्राउट्स सलाद को प्रोटीन, फाइबर और विटामिन से भरपूर माना जाता है। खासकर मूंग और चने के स्प्राउट्स शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने में मदद करते हैं...

News image
Lifestyle
गर्मी में घर बन रहे ‘हीट ट्रैप’, बिना AC भी कमरे को ठंडा रखने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

देशभर में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के बीच अब लोगों के घर भी राहत देने की बजाय “हीट ट्रैप” बनते जा रहे हैं। हाल ही में सामने आई एक स्टडी में खुलासा हुआ...

News image
Lifestyle
स्मार्टफोन की लत बन रही ‘साइलेंट डैमेज’, नई पीढ़ी के लिए खतरे की घंटी

आज के डिजिटल दौर में स्मार्टफोन मानव जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। जहां एक ओर इसने संचार, शिक्षा और तकनीक को नई दिशा दी है, वहीं दूसरी ओर इसका ...

News image
Lifestyle
घर पर बनाएं कोरियन स्टाइल खीरा किमची, स्वाद ऐसा कि बच्चे भी मांगेंगे बार-बार

अगर आप खाने में कुछ नया और चटपटा ट्राई करना चाहते हैं, तो कोरियन स्टाइल खीरा किमची एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। यह रेसिपी स्वाद में तीखी, खट्टी और ...

News image
Lifestyle
चावल-दाल में लग गई हैं चींटियां? ये 2 आसान उपाय मिनटों में दिला सकते हैं राहत

गर्मियों के मौसम में रसोई में चींटियों की परेशानी काफी बढ़ जाती है। खासकर चावल, दाल और चीनी जैसे सूखे सामान के डिब्बों में चींटियां जल्दी घुस जाती ...