अफगानिस्तान में तालिबान का नया फैमिली लॉ लागू, बाल विवाह और महिलाओं की सहमति को लेकर बढ़ा विवाद

International May 19, 2026 By Santosh Pandit
News Image

अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने नया फैमिली लॉ लागू किया है, जिसे लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद शुरू हो गया है। शादी, तलाक, बाल विवाह और महिलाओं की सहमति से जुड़े इस नए कानून की मानवाधिकार संगठनों और वैश्विक विश्लेषकों ने कड़ी आलोचना की है। बताया जा रहा है कि इस कानून को तालिबान के सुप्रीम लीडर हिबतुल्लाह अखुंदजादा की मंजूरी के बाद लागू किया गया है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस नए कानून को “पति-पत्नी के बीच अलगाव के सिद्धांत” नाम दिया गया है। इसमें कुल 31 अनुच्छेद शामिल हैं, जिनमें बाल विवाह, लापता पति, धर्म परिवर्तन, जबरन अलगाव और व्यभिचार जैसे मामलों से जुड़े नियम तय किए गए हैं। हाल ही में इसे सरकार के आधिकारिक गजट में भी प्रकाशित किया गया।

Advertisement

सबसे ज्यादा विवाद उस प्रावधान को लेकर हो रहा है, जिसमें कहा गया है कि यदि कोई “कुंवारी लड़की” बालिग होने के बाद अपनी शादी पर चुप रहती है, तो उसकी चुप्पी को शादी के लिए सहमति माना जाएगा। हालांकि कानून में यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी लड़के या पहले से शादीशुदा महिला की चुप्पी को सहमति नहीं माना जाएगा। इसी नियम को लेकर मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने गंभीर आपत्ति जताई है।

Advertisement

नए कानून में “खियार अल-बुलूग” का भी उल्लेख किया गया है। इसके तहत बचपन में शादी किए गए व्यक्ति को बालिग होने के बाद विवाह रद्द करने की मांग करने का अधिकार दिया गया है। हालांकि किसी भी शादी को समाप्त करने के लिए तालिबान की अदालत से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

Advertisement

कानून के तहत पिता और दादा को नाबालिगों की शादी तय करने के मामलों में विशेष अधिकार दिए गए हैं। वहीं अगर अभिभावक हिंसक या अनैतिक पाए जाते हैं, तो अदालत ऐसी शादी को अमान्य घोषित कर सकती है। इसके अलावा व्यभिचार, धर्म परिवर्तन और लंबे समय से लापता पतियों से जुड़े मामलों में तालिबान के जजों को व्यापक अधिकार दिए गए हैं।

Advertisement

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और महिला अधिकार संगठनों ने इस कानून को महिलाओं की स्वतंत्रता और अधिकारों के खिलाफ बताया है। राजनीतिक विश्लेषक फहीमा मोहम्मद ने कहा कि बाल विवाह में वास्तविक सहमति की कल्पना नहीं की जा सकती। उनके अनुसार किसी लड़की की चुप्पी को उसकी मंजूरी मानना उसकी आवाज और अधिकारों को दबाने जैसा है।

Advertisement

गौरतलब है कि 2021 में सत्ता में वापसी के बाद से तालिबान सरकार महिलाओं और लड़कियों पर लगातार नए प्रतिबंध लागू करती रही है। महिलाओं की उच्च शिक्षा, रोजगार और सार्वजनिक जीवन में भागीदारी पर पहले से कई तरह की पाबंदियां लागू हैं। ऐसे में नए फैमिली लॉ को लेकर एक बार फिर तालिबान सरकार अंतरराष्ट्रीय आलोचना के केंद्र में आ गई है।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
International
अफ्रीका में बढ़ा इबोला का खतरा, WHO ने घोषित की इंटरनेशनल हेल्थ इमरजेंसी

अफ्रीका के कई देशों में तेजी से फैल रहे इबोला वायरस ने एक बार फिर दुनिया की चिंता बढ़ा दी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने स्थिति की गंभीरता को द...

News image
International
सर्बिया में सरकार विरोधी प्रदर्शन हिंसक, बेलग्रेड में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प

सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में सरकार विरोधी प्रदर्शन के दौरान हालात अचानक हिंसक हो गए। हजारों की संख्या में लोग राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुइचिच के खि...

News image
International
नेपाल में नए सार्वजनिक वाहनों के पंजीकरण पर रोक, ईंधन संकट और प्रदूषण बनी बड़ी वजह

नेपाल सरकार ने देशभर में सभी प्रकार के नए सार्वजनिक वाहनों के पंजीकरण पर रोक लगाने का बड़ा फैसला लिया है। यह निर्णय ऐसे समय में आया है जब देश में ई...

News image
International
पीएम मोदी के पांच देशों के दौरे का आखिरी चरण, नॉर्डिक देशों के साथ बढ़ेगी भारत की रणनीतिक साझेदारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के तहत नॉर्वे पहुंचकर तीसरे इंडिया-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान भारत और नॉर्डिक द...

News image
International
नीदरलैंड्स के साथ 17 ऐतिहासिक समझौते कर स्वीडन पहुंचे पीएम मोदी, मिला सर्वोच्च नागरिक सम्मान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पांच देशों के विदेश दौरे के तहत नीदरलैंड्स का सफल दौरा समाप्त कर अब स्वीडन पहुंच चुके हैं। नीदरलैंड्स दौरे के दौरान ...

News image
International
अमेरिकी राष्ट्रपति के विमान के सामने अडिग खड़ा रहा चीनी सैनिक, वीडियो ने लोगों को किया हैरान

Donald Trump के चीन दौरे से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सामाजिक मंचों पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक चीनी सैनिक अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष...