खुजली वाला पाउडर छिड़ककर करते थे चोरी, अंतरराज्यीय गिरोह के छह आरोपी गिरफ्तार

Crime May 22, 2026 By Rohit Kumar
News Image

पश्चिमी दिल्ली के मोती नगर थाना पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो भीड़भाड़ वाले बाजारों में लोगों का ध्यान भटकाकर नकदी और मोबाइल फोन चोरी करता था। पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले बाजारों और कारोबारी इलाकों में नकदी लेकर चल रहे लोगों की पहचान करते थे। इसके बाद गिरोह का एक सदस्य पीड़ित पर खुजली पैदा करने वाला पाउडर छिड़क देता था। जैसे ही व्यक्ति असहज होकर अपना ध्यान हटाता, बाकी साथी मौके का फायदा उठाकर नकदी और मोबाइल फोन चोरी कर लेते थे।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के रहने वाले अनीश गवाला, निहाल गवाला, जानी जाधव गवाला, रमेश, जुगनू और आनंद गवाला के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 78,800 रुपये नकद और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Advertisement

मामले का खुलासा तब हुआ जब 16 मई को सुदर्शन पार्क इलाके में एक कारोबारी के करीब 98 हजार रुपये चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे 80 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

Advertisement

जांच में सामने आया कि आरोपी वारदात के बाद लगातार रास्ते बदलते थे और अलग-अलग ऑटो रिक्शा का इस्तेमाल कर पुलिस को भ्रमित करने की कोशिश करते थे। तकनीकी निगरानी और लगातार पीछा करने के बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को पहाड़गंज इलाके से गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

पूछताछ में पता चला कि यह गिरोह कई राज्यों में चोरी और सेंधमारी की वारदातों में शामिल रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि गिरोह ने दिल्ली समेत अन्य शहरों में अब तक कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है और इसके अन्य सदस्य कहां सक्रिय हैं।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Crime
सोनीपत में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, पति-पत्नी समेत तीन लोगों की हत्या

हरियाणा के सोनीपत जिले के कुंडली थाना क्षेत्र में ट्रिपल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। टीडीआई कुंडली स्थित बीपीएल फ्लैट्स में एक व्यक्ति ने...

News image
Crime
अमृतसर में ड्यूटी पर जा रहे एएसआई की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

पंजाब के अमृतसर में शनिवार सुबह एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान एएसआई जोगा सिंह के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब ...

News image
Crime
कई दिनों बाद फ्लैट में मिला महिला का शव, बदबू फैलने पर सामने आया मामला

दिल्ली के मजनू का टीला इलाके में एक महिला का शव उसके फ्लैट से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला कई दिनों से घर के ...

News image
Crime
इंदरपुरी में विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, दहेज प्रताड़ना के आरोप में पति और देवर गिरफ्तार

पश्चिमी दिल्ली के इंदरपुरी इलाके में एक विवाहिता की संदिग्ध मौत के बाद दहेज प्रताड़ना और हत्या के आरोपों ने सनसनी फैला दी है। 25 वर्षीय बीना की 18 ...

News image
Crime
पड़ोसी ने ही की घर में चोरी, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दबोचा आरोपी

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम गांव थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। खास बात यह रही क...

News image
Crime
गुरुग्राम की कंपनी में कर्मचारी की आत्महत्या, सुपरवाइजर पर प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप

गुरुग्राम की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाले युवक की आत्महत्या के मामले ने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक ने कथित तौर पर आत्महत्या से पहल...