NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में आरोपी शुभम खैरनार न्यायिक हिरासत में भेजा गया

National May 25, 2026 By Santosh Pandit
News Image

नीट-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की एक विशेष अदालत ने आरोपी शुभम खैरनार को 6 जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की सुनवाई स्पेशल जज रुचि अग्रवाल असरानी की अदालत में हुई, जहां सीबीआई ने आरोपी को जेल भेजने की मांग की थी। अदालत ने जांच की गंभीरता को देखते हुए एजेंसी की मांग स्वीकार कर ली।

Advertisement

सीबीआई का आरोप है कि शुभम खैरनार और अन्य आरोपी परीक्षा शुरू होने से पहले ही प्रश्नपत्र लीक करने की साजिश में शामिल थे। जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि मामले की जांच अभी शुरुआती चरण में है और कई अहम तथ्य सामने आने बाकी हैं।

Advertisement

सीबीआई ने यह भी कहा कि आरोपियों को हिरासत में रखना जरूरी है ताकि वे सबूतों से छेड़छाड़ न कर सकें और गवाहों को प्रभावित न करें। एजेंसी के मुताबिक डिजिटल डिवाइस, कॉल रिकॉर्ड और आर्थिक लेन-देन से जुड़े कई अहम सबूतों की जांच की जा रही है।

Advertisement

जांच एजेंसी ने अदालत को बताया कि पेपर लीक नेटवर्क के तार देश के अलग-अलग हिस्सों से जुड़े हो सकते हैं। इसके लिए आरोपियों से कई राज्यों में ले जाकर पूछताछ की जा रही है। मामले में यह भी जांच की जा रही है कि परीक्षा से पहले किन उम्मीदवारों तक प्रश्नपत्र पहुंचाए गए थे।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, इस मामले में अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। हाल ही में पुणे की एक फिजिक्स लेक्चरर को भी गिरफ्तार किया गया है। गौरतलब है कि 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई थी, जिसके बाद पूरे देश में विवाद खड़ा हो गया था।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
National
गुलमर्ग गोंडोला में बड़ा हादसा टला, तकनीकी खराबी से हवा में फंसे पर्यटक सुरक्षित निकाले गए

जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में सोमवार को बड़ा हादसा टल गया, जब गोंडोला केबल कार सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण कई केबिन हवा ...

News image
National
धर्मेंद्र को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्मान, राष्ट्रपति भवन में हुआ सम्मान समारोह

भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से मरणोपरांत सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी म...

News image
National
मॉडल ट्विशा शर्मा मौत मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

भोपाल की मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई का फैसला किया है। मामले की सुनवाई सोमवार को च...

News image
National
भारत-पाक और भारत-बांग्लादेश सीमा बनेगी ‘स्मार्ट बॉर्डर’, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारत-पाकिस्तान और भारत-बांग्लादेश सीमा को पूरी तरह “स्मार्ट बॉर्डर” में बदलने का बड़ा ऐलान किया है। सरकार का उद्देश...

News image
National
बिहार में भीषण गर्मी से फसलों पर बढ़ा संकट, किसानों के लिए कृषि वैज्ञानिकों ने जारी की चेतावनी

बिहार में लगातार बढ़ रही गर्मी अब खेती-किसानी पर भी भारी पड़ने लगी है। तेज तापमान और बदलते मौसम की वजह से प्याज, मूंग, उड़द और भिंडी जैसी प्रमुख फस...

News image
National
पुलवामा हमले से जुड़ा आतंकी हमजा बुरहान पीओके में ढेर, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली

पुलवामा आतंकी हमले के प्रमुख साजिशकर्ताओं में शामिल आतंकी हमजा बुरहान की पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक,...