दिल्ली में बदमाशों से खूनी मुठभेड़: चाकू हमले में ASI घायल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा

Dwarka April 14, 2026 By Bharat B. Malviya
News Image

राजधानी दिल्ली के हरि नगर थाना क्षेत्र स्थित शिव नगर इलाके में रविवार तड़के उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्पेशल स्टाफ की टीम और शातिर बदमाशों के बीच हिंसक भिड़ंत हो गई। खुद को घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया, जिसमें एक एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए। हालांकि, खून बहने के बावजूद पुलिसकर्मियों ने अदम्य साहस दिखाते हुए दोनों बदमाशों को मौके पर ही दबोच लिया। तड़के 5 बजे हुई घेराबंदी पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, रानी बाग थाने में 10 अप्रैल को दर्ज चोरी के एक मामले में पुलिस को दो वांछित अपराधियों की तलाश थी। रविवार सुबह करीब 5:00 बजे बाहरी जिले की एंटी स्नैचिंग और बरग्लरी सेल की टीम पीछा करते हुए शिव नगर की गली संख्या 5 में स्थित एक मकान के पास पहुंची। टीम में एएसआई विनोद, हेड कांस्टेबल रवि, कांस्टेबल देवेंद्र और कांस्टेबल अभिषेक शामिल थे। पुलिस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला दोनों बदमाश आदर्श नगर इलाके से चुराई गई एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर वहां पहुंचे थे और मकान में सेंधमारी करने की फिराक में थे। जैसे ही पुलिस टीम ने उन्हें इंटरसेप्ट किया, बदमाशों ने खुद को बचाने के लिए चाकू निकाल लिए और एएसआई विनोद व कांस्टेबल अभिषेक पर हमला कर दिया। इस हमले में एएसआई विनोद की दाईं आंख की भौंह के ऊपर गहरा घाव हो गया और खून बहने लगा। घायल होकर भी नहीं छोड़ी पकड़ जानलेवा हमले के बावजूद जांबाज पुलिसकर्मियों ने हिम्मत नहीं हारी। घायल एएसआई और उनके साथियों ने बहादुरी का परिचय देते हुए दोनों बदमाशों को काबू कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बबलू सिंह और धरम सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने खुद को नांगलोई का निवासी बताया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के पास से आदर्श नगर से चोरी की गई मोटरसाइकिल और सेंधमारी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। घायल पुलिसकर्मी का उपचार जारी है और विभाग में उनकी बहादुरी की सराहना की जा रही है

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Dwarka
तेज रफ्तार कार की टक्कर से युवक की मौत, आरोपी चालक फरार

पश्चिमी दिल्ली के द्वारका सेक्टर-19 इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। हादस...

News image
Dwarka
रघुवीर नगर में झाड़ियों में भीषण आग, बाल-बाल बचे दर्जनों CNG वाहन

पश्चिमी दिल्ली के रघुवीर नगर स्थित एचएमपी ब्लॉक में रविवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब नाले के किनारे लगी झाड़ियों में भीषण आग लग गई। सूखे पत्तों ...

News image
Dwarka
दिल्ली: आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दो इंस्पेक्टर लाइन हाजिर, DCP ने शुरू की विभागीय जांच

दिल्ली के भारत नगर इलाके में हत्या के एक मामले को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दो पुलिस इंस्पेक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। मामले में नॉर्थ-...

News image
Dwarka
Durga Saptashati Foundation to Host 5th Durga Awards 2026 in New Delhi

The Durga Saptashati Foundation is set to organize the 5th Durga Awards 2026, a special ceremony dedicated to honoring the strength, resilience, an...

News image
Dwarka
1500 का सिलेंडर 3000 में: गैस किल्लत से दिल्ली के होटल-ढाबा कारोबार पर संकट

कमर्शियल LPG की कमी और कालाबाजारी से बढ़ी परेशानी, व्यापारियों ने सरकार से मांगी तुरंत राहत खाड़ी देशों में जारी युद्ध का असर अब भारत में भी दिख...

News image
Dwarka
जनकपुरी गड्ढा हादसा: फरार कॉन्ट्रेक्टर हिमांशु गुप्ता गिरफ्तार, युवक की मौत मामले में कार्रवाई

कई दिनों से फरार था आरोपी, टेक्निकल सर्विलांस की मदद से उदयपुर से पकड़ा गया दिल्ली के Janakpuri थाना क्षेत्र में गड्ढे में गिरकर युवक की मौत के ...