पश्चिम बंगाल सरकार के बड़े फैसले, महिलाओं को 1 जून से बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

Political May 19, 2026 By Santosh Pandit
News Image

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपनी दूसरी कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी है। बैठक के बाद महिला एवं बाल विकास मंत्री अग्निमित्रा पॉल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार के फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने अन्नपूर्णा योजना को मंजूरी देते हुए राज्य की महिलाओं को 1 जून से सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा देने का ऐलान किया है। सरकार का दावा है कि इस फैसले से लाखों महिलाओं को सीधा लाभ मिलेगा और उनके दैनिक खर्च में राहत पहुंचेगी।

Advertisement

कैबिनेट बैठक में राज्य के कर्मचारियों के लिए 7वें वेतन आयोग के गठन को भी मंजूरी दी गई। इसके तहत वेतन और भत्तों से जुड़ी प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। हालांकि देश के कई राज्यों में अब 8वें वेतन आयोग को लेकर चर्चा चल रही है, लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार फिलहाल 7वें वेतन आयोग के गठन की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Advertisement

सरकार ने धार्मिक परियोजनाओं और धर्म आधारित सहायता योजनाओं को लेकर भी बड़ा फैसला लिया है। प्रेस ब्रीफिंग में बताया गया कि धार्मिक गतिविधियों से जुड़े प्रोजेक्ट इस महीने तक जारी रहेंगे, लेकिन अगले महीने से इन्हें बंद कर दिया जाएगा। सरकार ने यह भी कहा कि मदरसा विभाग और सूचना एवं सांस्कृतिक विभाग के तहत चल रही धर्म आधारित सहायता योजनाएं भी अगले महीने से रोक दी जाएंगी।

Advertisement

अन्नपूर्णा भंडार योजना को लेकर सरकार ने कहा कि लक्ष्मी भंडार योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को स्वतः इसका लाभ मिल जाएगा। वहीं जिन लोगों को अब तक योजना का लाभ नहीं मिला है, उनके लिए जल्द ही एक ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया जाएगा, जहां आवेदन प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन लोगों ने CAA के तहत आवेदन किया है और जिनके मामले ट्रिब्यूनल में लंबित हैं, उन्हें भी योजना का लाभ दिया जाएगा।

Advertisement

इससे पहले हुई पहली कैबिनेट बैठक में भी सरकार ने कई अहम फैसले लिए थे। इनमें राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू करने, भारतीय न्याय संहिता (BNS) को लागू करने और सीमा क्षेत्रों में जमीन हस्तांतरण प्रक्रिया शुरू करने जैसे निर्णय शामिल थे। सरकार ने यह भी ऐलान किया था कि राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों की जिम्मेदारी राज्य सरकार उठाएगी।

Advertisement

नई सरकार के लगातार बड़े फैसलों को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। आने वाले दिनों में इन फैसलों के असर को लेकर राजनीतिक बहस और तेज होने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Political
तमिलनाडु में AIADMK को बड़ा झटका, तीन विधायकों ने छोड़ी पार्टी और TVK में हुए शामिल

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। AIADMK के तीन विधायकों ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर अभिनेता विजय की पार्टी तमिल...

News image
Political
कर्नाटक में नेतृत्व बदलाव की चर्चाओं के बीच दिल्ली पहुंचेगे सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार

कर्नाटक की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन और कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें 26 मई को...

News image
Political
राहुल गांधी के बयान से सियासत गरमाई, बीजेपी ने किया तीखा पलटवार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के एक बयान ने देश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। राहुल गांधी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ...

News image
Political
कॉकरोच आंदोलन’ को मिला सोनम वांगचुक का समर्थन, बोले- युवाओं की आवाज दबाना ठीक नहीं

देश में सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आए “कॉकरोच आंदोलन” को अब जाने-माने पर्यावरणविद और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक का समर्थन मिल गया है। इस ऑनला...

News image
Political
राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 12 राज्यों की 26 सीटों पर 18 जून को मतदान

चुनाव आयोग ने राज्यसभा की खाली हो रही सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। देश के 12 राज्यों की कुल 26 सीटों पर चुनाव और उपचुनाव 18 जून क...

News image
Political
तमिलनाडु में विजय सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, 23 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। इस विस्तार में कुल 23 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली...