कर्नाटक में नेतृत्व बदलाव की चर्चाओं के बीच दिल्ली पहुंचेगे सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार

Political May 26, 2026 By Santosh Pandit
News Image

कर्नाटक की राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन और कैबिनेट फेरबदल की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कहा है कि कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें 26 मई को दिल्ली बुलाया है। बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार को भी बैठक के लिए बुलाया गया है और दोनों नेता पार्टी हाईकमान से मुलाकात कर सकते हैं।

Advertisement

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें बैठक के एजेंडे की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन पार्टी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने फोन कर उन्हें दिल्ली आने के लिए कहा है। इस बयान के बाद कर्नाटक में राजनीतिक चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक, बैठक में राज्यसभा की खाली होने वाली सीटों, विधान परिषद (MLC) सीटों और संगठनात्मक मामलों पर चर्चा हो सकती है। हालांकि पार्टी की ओर से अब तक नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई आधिकारिक संकेत नहीं दिया गया है।

Advertisement

कर्नाटक सरकार के तीन साल पूरे होने के बाद से राज्य में नेतृत्व बदलाव की अटकलें लगातार सामने आ रही हैं। डीके शिवकुमार के समर्थकों का दावा है कि विधानसभा चुनाव जीत के समय सत्ता साझेदारी को लेकर सहमति बनी थी और अब उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी मिलनी चाहिए।

Advertisement

वहीं सिद्धारमैया ने साफ कहा है कि वह अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करना चाहते हैं, हालांकि अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान का होगा। दूसरी तरफ डीके शिवकुमार भी लगातार यही कह रहे हैं कि वह कांग्रेस नेतृत्व के फैसले का पालन करेंगे।

Advertisement

कांग्रेस के भीतर कैबिनेट फेरबदल को लेकर भी दबाव बढ़ता दिख रहा है। कई विधायक मंत्री पद की मांग कर रहे हैं और कुछ नेता इस मुद्दे को लेकर दिल्ली में पार्टी नेतृत्व से मुलाकात भी कर चुके हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में कर्नाटक कांग्रेस में बड़े फैसले देखने को मिल सकते हैं।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Political
तमिलनाडु में AIADMK को बड़ा झटका, तीन विधायकों ने छोड़ी पार्टी और TVK में हुए शामिल

तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। AIADMK के तीन विधायकों ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा देकर अभिनेता विजय की पार्टी तमिल...

News image
Political
राहुल गांधी के बयान से सियासत गरमाई, बीजेपी ने किया तीखा पलटवार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के एक बयान ने देश की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। राहुल गांधी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ...

News image
Political
कॉकरोच आंदोलन’ को मिला सोनम वांगचुक का समर्थन, बोले- युवाओं की आवाज दबाना ठीक नहीं

देश में सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में आए “कॉकरोच आंदोलन” को अब जाने-माने पर्यावरणविद और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक का समर्थन मिल गया है। इस ऑनला...

News image
Political
राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 12 राज्यों की 26 सीटों पर 18 जून को मतदान

चुनाव आयोग ने राज्यसभा की खाली हो रही सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया है। देश के 12 राज्यों की कुल 26 सीटों पर चुनाव और उपचुनाव 18 जून क...

News image
Political
तमिलनाडु में विजय सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, 23 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। इस विस्तार में कुल 23 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली...

News image
Political
पश्चिम बंगाल सरकार के बड़े फैसले, महिलाओं को 1 जून से बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा

पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार ने अपनी दूसरी कैबिनेट बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी है। बैठक के बाद...