दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण और गर्मी के बीच मुख्यमंत्री Rekha Gupta ने राजधानी में 100 ऑक्सीजन पार्क विकसित करने का बड़ा ऐलान किया है। इस अभियान के तहत पहला ऑक्सीजन पार्क उत्तर दिल्ली के बुराड़ी इलाके के मुखमेलपुर गांव में बनाया जाएगा, जिसकी आधारशिला शुक्रवार को रखी गई।
सरकार के मुताबिक इन ऑक्सीजन पार्कों में घने पेड़-पौधे लगाए जाएंगे, जिनमें फलदार और छायादार पेड़ भी शामिल होंगे। इसका उद्देश्य दिल्ली में हरित क्षेत्र बढ़ाना, प्रदूषण कम करना और लोगों को बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार राजधानी के पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए कई स्तरों पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में अलग-अलग इलाकों में ऐसे पार्क विकसित किए जाएंगे ताकि लोगों को स्वच्छ हवा और हरियाली मिल सके।

दिल्ली सरकार पहले से ही प्रदूषण नियंत्रण और हरित विकास से जुड़े कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है। हाल ही में धूल-मुक्त सड़कें, बड़े स्तर पर वृक्षारोपण और ग्रीन कॉरिडोर जैसी योजनाओं पर भी जोर दिया गया है।



