दिल्ली: CJP प्रदर्शन के बीच डिलीवरी बॉय को भीड़ ने घेरा, बाइक से पिज्जा निकाल ले गए लोग, वीडियो वायरल

Delhi July 24, 2026 By Praveen Sharma
News Image

राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर के पास चल रहे CJP और छात्र प्रदर्शन के दौरान एक पिज्जा डिलीवरी बॉय के साथ धक्का-मुक्की और पिज्जा छीनने की घटना सामने आई है। टॉलस्टॉय मार्ग के पास हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोग डिलीवरी एजेंट की बाइक रोककर उसके डिलीवरी बॉक्स से पिज्जा निकालते दिखाई दे रहे हैं।

Advertisement

वायरल वीडियो के मुताबिक, डिलीवरी बॉय अपने ऑर्डर की डिलीवरी के लिए जा रहा था। इसी दौरान भीड़ ने उसकी बाइक को घेर लिया और पीछे रखे डिलीवरी बॉक्स से पिज्जा निकालने लगी। अफरा-तफरी के बीच डिलीवरी एजेंट को धक्का भी लगा, जिससे उसके हाथ में चोट आने की जानकारी सामने आई। हालांकि वीडियो में कुछ लोग उसे भीड़ से सुरक्षित निकालने की कोशिश करते भी नजर आते हैं।

Advertisement

घटना के बाद इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। यह स्थान नई दिल्ली के संवेदनशील और सुरक्षित इलाकों में गिना जाता है, लेकिन वायरल वीडियो ने सुरक्षा व्यवस्था पर बहस छेड़ दी है।

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने बताया कि घटना का वीडियो उनके संज्ञान में है, लेकिन खबर लिखे जाने तक किसी भी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई थी। पुलिस के अनुसार, वीडियो शुक्रवार का बताया जा रहा है और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि नई दिल्ली क्षेत्र में लागू धारा 163 के बावजूद ऑनलाइन फूड डिलीवरी सेवाओं पर पूरी तरह रोक नहीं है। केवल आवश्यक नियमन लागू किया गया है और इलाके में फूड डिलीवरी सेवाएं जारी हैं।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Delhi
पालम अग्निकांड जांच रिपोर्ट: MCD और फायर विभाग की बड़ी चूक उजागर, शॉर्ट सर्किट बना हादसे की मुख्य वजह

दिल्ली के पालम इलाके में 18 मार्च को हुए भीषण अग्निकांड की मजिस्ट्रियल जांच रिपोर्ट ने कई गंभीर खामियों की ओर इशारा किया है। इस हादसे में नौ लोगों ...

News image
Delhi
CJP प्रदर्शन: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को राहत, आपराधिक रिकॉर्ड वालों पर जारी रहेगी कानूनी कार्रवाई

दिल्ली में CJP के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन को लेकर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शन में शामिल ऐसे लोगों के ख...

News image
Delhi
दिल्ली में पानी चोरी पर सख्ती, 30 लाख अवैध जल कनेक्शनों को किया जाएगा नियमित

दिल्ली में पानी की चोरी, बिना बिल के जल आपूर्ति और पुराने उपभोक्ता रिकॉर्ड की समस्या से निपटने के लिए दिल्ली सरकार ने बड़ा अभियान शुरू करने का फैसल...

News image
Delhi
दिल्ली जिमखाना क्लब विवाद: हाईकोर्ट में केंद्र का पक्ष, बेदखली प्रक्रिया रोकने से किया इनकार

दिल्ली जिमखाना क्लब की जमीन से जुड़े विवाद में केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में स्पष्ट किया कि वह फिलहाल बेदखली की प्रक्रिया पर रोक लगाने के पक्...

News image
Delhi
वसंत कुंज में दर्दनाक सड़क हादसा, नाले में गिरी कार; सेना अधिकारी के बेटे की मौत

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। नांगल देवात के पास एक मोड़ पर कार ...

News image
Delhi
CJP ने खत्म किया जंतर-मंतर आंदोलन, सरकार से सहमति के बाद प्रदर्शन समाप्त करने का ऐलान

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और विभिन्न मांगों पर केंद्र सरकार से सहमति बनने के बाद कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर पर ...