रुपये में गिरावट से बढ़ी चिंता, अब महंगे हो सकते हैं बैंक लोन और ईएमआई

Business May 22, 2026 By Bharat Bhushan Malviya
News Image

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी का असर अब भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हाल में दो बार बढ़ोतरी हो चुकी है और आगे भी दाम बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। इसी बीच रुपये में लगातार गिरावट ने नई चिंता पैदा कर दी है।

Advertisement

रिपोर्टों के मुताबिक, पिछले एक साल में भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबले करीब 10 से 12 प्रतिशत तक कमजोर हुआ है। कई आर्थिक विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात नहीं सुधरे तो रुपया 100 प्रति डॉलर के स्तर को भी पार कर सकता है।

Advertisement

ऐसे में भारतीय रिजर्व बैंक रुपये को संभालने के लिए कई विकल्पों पर विचार कर रहा है। माना जा रहा है कि केंद्रीय बैंक आगामी मौद्रिक नीति बैठक में रेपो दर बढ़ाने पर फैसला ले सकता है। यदि ऐसा होता है तो घर, वाहन और अन्य बैंक ऋणों की मासिक किस्तें बढ़ सकती हैं, जिसका सीधा असर मध्यम वर्ग की जेब पर पड़ेगा।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, रुपये में आई कमजोरी के बाद रिजर्व बैंक के वरिष्ठ अधिकारियों ने हालात की समीक्षा के लिए कई आंतरिक बैठकें की हैं। इनमें ब्याज दरों में बढ़ोतरी, विदेशों से डॉलर जुटाने और विशेष जमा योजनाओं जैसे विकल्पों पर चर्चा हुई है।

Advertisement

जानकारों का कहना है कि यदि रेपो दर बढ़ती है तो बैंकों के लिए कर्ज महंगा हो जाएगा और इसका बोझ आम ग्राहकों पर आएगा। इससे पहले वर्ष 2013 में भी रुपये पर दबाव बढ़ने के दौरान इसी तरह के कदम उठाए गए थे। उस समय प्रवासी भारतीयों के लिए विशेष जमा योजनाएं शुरू कर विदेशी मुद्रा जुटाई गई थी।

Advertisement

बताया जा रहा है कि इस बार भी रिजर्व बैंक विदेशी मुद्रा भंडार मजबूत करने के लिए प्रवासी भारतीय जमा योजनाओं और डॉलर बॉन्ड जैसे विकल्पों पर विचार कर सकता है। अनुमान है कि इससे अरबों डॉलर की विदेशी मुद्रा जुटाई जा सकती है।

Advertisement

भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक जून के पहले सप्ताह में होने वाली है। अब सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि केंद्रीय बैंक महंगाई और रुपये की गिरावट को रोकने के लिए कितना बड़ा कदम उठाता है।

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Business
सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, MCX पर चांदी ₹5000 से ज्यादा महंगी

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव आया है, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को वायदा कारोबार की शुरुआत होते ही दोनों कीमती धातुओं के भाव उछल...

News image
Business
नौकरी जाने के डर से घर खरीदने से बच रहे लोग, आईटी शहरों में रियल एस्टेट की रफ्तार धीमी

दुनियाभर में आर्थिक सुस्ती और बढ़ती छंटनी का असर अब भारत के रियल एस्टेट बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। खासकर बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद और गुरुग्राम ...

News image
Business
ईरान-अमेरिका समझौते की उम्मीद से तेल बाजार में राहत के संकेत, ट्रंप बोले- जल्द घट सकती हैं कीमतें

दुनियाभर में बढ़ती तेल कीमतों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए बयान ने बाजार में राहत की उम्मीद जगाई है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और...

News image
Business
ईरान युद्ध का असर यूरोप पर गहरा, 2027 तक महंगी रह सकती है तेल-गैस

मध्य पूर्व में जारी ईरान संघर्ष का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। यूरोपीय संघ (EU) ने चेतावनी दी है कि तेल और गैस की कीमतें ...

News image
Business
साइबर दोस्त की चेतावनी: हर ‘हाय’ का जवाब देना पड़ सकता है भारी

वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और एसएमएस पर आने वाले हर “हाय” या साधारण मैसेज का जवाब देना सुरक्षित नहीं होता। साइबर अपराधी अब लोगों को फंसाने के लिए...

News image
Business
संयुक्त राष्ट्र ने घटाया भारत की विकास दर का अनुमान, फिर भी सबसे तेज अर्थव्यवस्थाओं में रहेगा शामिल

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग ने भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर नई रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में एक तरफ भारत की विकास दर के...