सोना-चांदी के दाम में जोरदार उछाल, MCX पर चांदी ₹5000 से ज्यादा महंगी

Business May 26, 2026 By Santosh Pandit
News Image

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव आया है, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को वायदा कारोबार की शुरुआत होते ही दोनों कीमती धातुओं के भाव उछल गए. चांदी को अचानक 5000 रुपये प्रति किलो से ज्यादा महंगी हो गई, तो वहीं सोना भी चमका है और 1.60 लाख रुपये के करीब पहुंच गया है. भले ही सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोना-चांदी की वायदा कीमतों में उछाल आया, लेकिन इस तेजी के बाद भी सोना-चांदी अपने हाई से काफी सस्ते मिले. एक ओर जहां एमसीएक्स पर चांदी का भाव अपने लाइफ टाइम हाई लेवल से अब भी 1.80 लाख रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा सस्ता बना रहा. तो दूसरी ओर सोना अपने हाई से 43,000 रुपये से अधिक सस्ता मिला.

Advertisement

एमसीएक्स पर कारोबार की शुरुआत होने के साथ ही वायदा चांदी रफ्तार पकड़े हुए नजर आई. 3 जुलाई की एक्सपायरी वाली चांदी बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार 2,71,846 रुपये प्रति किलो पर क्लोज हुई थी और सोमवार को ये कीमती धातु ओपनिंग के साथ ही उछलकर 2,77,245 रुपये पर जा पहुंची. यानी एक झटके में 1 Kg Silver 5,399 रुपये महंगी हो गई. हालांकि, चांदी के भाव में तेजी के बावजूद इसके हाई से तुलना करें, जिसे इसने इस साल जनवरी महीने में छुआ था, तो यहां से अभी भी ये काफी कम कीमत पर मिल रही है. दरअसल, MCX चांदी की कीमत ऊंची 4,57,328 रुपये प्रति किलोग्राम है और यहां से चांदी का ताजा भाव 1,80,083 रुपये प्रति किलो कम है.

Advertisement

चांदी ही नहीं, बल्कि सोना भी चमका है. 5 जून की एक्सपायरी वाला वायदा सोना बीते शुक्रवार को 1,58,679 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था और सोमवार को ये भी चांदी तरह रफ्तार पकड़ता हुआ नजर आया. खुलने के साथ ही 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 1,59,500 रुपये पर जा पहुंचा यानी इसमें 821 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई. सोना भी जनवरी 2026 में ही अपने लाइफ टाइम हाई लेवल पर पहुंचा था और तमाम पुराने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 2,02,984 रुपये का स्तर छुआ था. इस स्तर को छूने के बाद गोल्ड रेट में तेज गिरावट भी देखने को मिली.

Advertisement
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

Related News

News image
Business
नौकरी जाने के डर से घर खरीदने से बच रहे लोग, आईटी शहरों में रियल एस्टेट की रफ्तार धीमी

दुनियाभर में आर्थिक सुस्ती और बढ़ती छंटनी का असर अब भारत के रियल एस्टेट बाजार पर भी दिखाई देने लगा है। खासकर बेंगलुरु, पुणे, हैदराबाद और गुरुग्राम ...

News image
Business
ईरान-अमेरिका समझौते की उम्मीद से तेल बाजार में राहत के संकेत, ट्रंप बोले- जल्द घट सकती हैं कीमतें

दुनियाभर में बढ़ती तेल कीमतों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए बयान ने बाजार में राहत की उम्मीद जगाई है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और...

News image
Business
ईरान युद्ध का असर यूरोप पर गहरा, 2027 तक महंगी रह सकती है तेल-गैस

मध्य पूर्व में जारी ईरान संघर्ष का असर अब वैश्विक अर्थव्यवस्था पर साफ दिखाई देने लगा है। यूरोपीय संघ (EU) ने चेतावनी दी है कि तेल और गैस की कीमतें ...

News image
Business
साइबर दोस्त की चेतावनी: हर ‘हाय’ का जवाब देना पड़ सकता है भारी

वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, फेसबुक और एसएमएस पर आने वाले हर “हाय” या साधारण मैसेज का जवाब देना सुरक्षित नहीं होता। साइबर अपराधी अब लोगों को फंसाने के लिए...

News image
Business
रुपये में गिरावट से बढ़ी चिंता, अब महंगे हो सकते हैं बैंक लोन और ईएमआई

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तेजी का असर अब भारतीय अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों म...

News image
Business
संयुक्त राष्ट्र ने घटाया भारत की विकास दर का अनुमान, फिर भी सबसे तेज अर्थव्यवस्थाओं में रहेगा शामिल

संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक और सामाजिक मामलों के विभाग ने भारत की आर्थिक वृद्धि को लेकर नई रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में एक तरफ भारत की विकास दर के...